फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Bulldozer ran at the house of the accused of raping a minor, the relatives came out in protest, raised slogans against the administration

ग्वालियर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, विरोध में उतरे परिजन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

Wed, 30 Mar 2022 03:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 03:34 PM IST
सार

ग्वालियर में एक नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी के घर प्रशासन का अमला बुलडोजर लेकर पहुंचा तो परिजन विरोध करने लगे। परिजनों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और फिर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया।

विज्ञापन
Gwalior: Bulldozer ran at the house of the accused of raping a minor, the relatives came out in protest, raised slogans against the administration
आरोपी के घर तोड़फोड़ करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी राठौर पतंग वाले के घर प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो परिजन नारेबाजी करते हुए विरोध करने लगे। परिजनों ने घर से निकलने से मना कर दिया। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। सीएम के आदेश के बाद प्रशासन का दस्ता आरोपी के घर को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचा था, लेकिन आरोपी के परिजन प्रशासन से हाथ जोड़कर घर तोड़ने के लिए मना करते रहे। प्रशासन की टीम को देखकर आरोपी के परिजनों और राठौर समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के विरोध के चलते प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने से पहले परिजनों को समझाया और बाद में घर पर बुलडोजर से तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन

Gwalior: Bulldozer ran at the house of the accused of raping a minor, the relatives came out in protest, raised slogans against the administration
आरोपी के घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
दुष्कर्म का मामला बीते गुरुवार का है। ग्वालियर के राक्सी पुल के पास रहने वाले मजदूर परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपने घर से मोमोज खाने के लिए निकली थी। मोमोज वाले के पास ही आरोपी राठौर पतंग वाले की दुकान है। बच्ची पास की थी इसलिए वह आरोपी को जानती थी, आरोपी ने बच्ची को खाने की चीजों का लालच दिया और अपने साथ गोदाम ले गया। जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची रोने लगी और शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसी दौरान बच्ची की मां उसे खोजते हुए मोमोज वाले की दुकान में पहुंची, जहां किसी ने उसे जानकारी दी कि बच्ची को चतुर्भुज गोदाम में ले गया है। बच्ची की तलाश में मां गोदाम पर पहुंची तो आरोपी उसे देखते ही वहां से फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को घटना स्थल के पास से ही दबोच लिया। बच्ची की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बच्ची के अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला पॉस्को एक्ट के साथ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed