{"_id":"61bef9e3cd2f2443782158af","slug":"gwalior-building-given-on-rent-to-someone-else-landlord-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: किराए पर लेकर किसी और को किराए पर दे दी बिल्डिंग, मकान मालिक ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: किराए पर लेकर किसी और को किराए पर दे दी बिल्डिंग, मकान मालिक ने दर्ज कराया केस
Sun, 19 Dec 2021 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:52 PM IST
सार
पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में कोचिंग संचालक ने दो लोगों पर करोड़ों की बिल्डिंग हथियाने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों ने पहले बिल्डिंग का एक हिस्सा किराए पर लिया, फिर कुछ महीने बाद खुद की बिल्डिंग बताते हुए किराए पर दे दी।
विज्ञापन
इस बिल्डिंग में लिया था किराए पर हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में कोचिंग संचालक ने दो लोगों पर अपने करोड़ों की बिल्डिंग को हथियाने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों ने पहले बिल्डिंग का एक हिस्सा किराए पर लिया, फिर कुछ महीने बाद खुद की बिल्डिंग बताते हुए किराए पर दे दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में कोचिंग संचालक ने अपने करोड़ों की बिल्डिंग को हथियाने का आरोप दो समाजसेवियों महेश शर्मा एवं उमेश उप्पल पर लगाया है। इन्होंने डेढ़ साल पहले डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर उसकी कोचिंग संचालक की पहली मंजिल पर बड़ा सा पोर्शन किराए पर लिया था। जिसका किराया 1.05 लाख प्रति महीना देना तय किया गया था। 3 महीने तक यह कराया दिया गया। बाद में समाजसेवी महेश शर्मा और उमेश उप्पल ने कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता को किराया चुकाना बंद कर दिया। चार दिन पहले इन लोगों ने बिल्डिंग का मालिक खुद को बताते हुए किसी अभिमन्यु राय को अज्ञात गुप्ता का किराए पर लिया हुआ पोर्शन 1.17 लाख रुपए प्रतिमाह के हिसाब से उठा दिया है। जबकि वे इसके हकदार ही नहीं थे।
कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता का कहना है कि यह दोनों लोग राजनीतिक पहुंच वाले लोग हैं और खुद को कांग्रेस और बीजेपी से जुड़ा हुआ बताते हैं। इसलिए वे उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता के मुताबिक उनकी खुशी टावर नामक बिल्डिंग करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की है, जिससे महेश शर्मा और उमेश उप्पल किसी तरह हड़पना चाहते हैं। कोचिंग संचालक ने पड़ाव थाने में आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया था। पुलिस ने तस्दीक करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।