फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dairy Operator of Gwalior Fined for Rupees 10000 For Buffalo Dung on Freshly Cleaned Street

ग्वालियर: भैंस ने नई सड़क पर किया गोबर, मालिक पर 10 हजार का जुर्माना

Tue, 29 Dec 2020 03:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, उमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, उमर उजाला, ग्वालियर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Dairy Operator of Gwalior Fined for Rupees 10000 For Buffalo Dung on Freshly Cleaned Street
मालिक को मिली भैंस की 'गलती' की सजा - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक भैंस की गलती की सजा उसके मालिक को देने का मामला सामने आया है। दरअसल, भैंस ने नई बनी सड़क पर गोबर कर दिया, जिसके बाद नगर निगम ने भैंस मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही, यह रकम वसूल भी ली गई। अब ग्वालियर के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश में इस मामले की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन
 


 

यह है पूरा मामला

नगर निगम के जोनल ऑफिसर मनीष कन्नौजिया ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में डीबी सिटी रोड का नवीनीकरण किया गया है। काम पूरा होने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने सड़क का निरीक्षण किया। उस दौरान वहां से गुजर रही भैसों ने नई बनी सड़क पर गोबर कर दिया।

निगम कमिश्नर ने दिया यह आदेश

सड़क पर गोबर देखकर कमिश्नर संदीप माकिन भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने भैंस मालिक बेताल सिंह पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। 

तीन बार हटाने पर भी नहीं हटीं भैंसें

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भैंसों को हटाने की कोशिश तीन बार कीं, लेकिन भैंसें नहीं हटीं। इस दौरान भैंसों का मालिक बेताल सिंह मौके पर पहुंचा और भैंसों को ले गया। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने बेताल सिंह को जुर्माने की पर्ची थमा दी और उससे रकम वसूल ली। 

गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

निगम अधिकारियों का कहना है कि अब उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिनकी वजह से सड़क पर गंदगी होती है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के अधिकारियों पर हमला न हो, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed