फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Arrested for robbing a bullion trader on the tip of a gun, arms and jewelery worth 10 lakhs also recovered

ग्वालियर: कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी को लूटने वाला गिरफ्तार, हथियार और 10 लाख के जेवरात भी बरामद

Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
सार

ग्वालियर के थाना पड़ाव में 23 जनवरी को किलागेट के सराफा व्यापारी को लूटने वाला आखिरी बदमाश भी गिरफ्तार हो गया है। इसके पास से देशी कट्टे के साथ 10 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Gwalior: Arrested for robbing a bullion trader on the tip of a gun, arms and jewelery worth 10 lakhs also recovered
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के थाना पड़ाव में 23 जनवरी को किलागेट के सराफा व्यापारी को लूटने वाला आखिरी बदमाश भी गिरफ्तार हो गया है। इसके पास से देशी कट्टे के साथ 10 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार किलागेट सराफा व्यापारी शैलेंद्र गोयल निवासी द्वारिकापुरी ने शिकायत की थी कि 23 जनवरी को रात 8 बजे वे दुकान से घर लौट रहे थे तभी ख्वाजाकानून दरगाह के पास दो पहिया वाहन सवार छह बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनके पास से जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। जिसमें करीब 20 लाख के आभूषण थे। पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर तीन फरवरी को क्राइम ब्रांच और थाना पड़ाव की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 100 ग्राम सोना और 700 ग्राम चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद अगले ही दिन दो अन्य साथियों को ग्राम लहर थाना दिमनी क्षेत्र से धरदबोचा। इसने पास से 70 ग्राम सोने के जेवरात और मोटरसाइकिल जब्त की। पांच फरवरी को सागरताल के पास से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 60 ग्राम सोने के जेवरात, मोटरसाइकिल, 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया। पुलिस को पता चला कि आखिरी बदमाश दतिया में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास करीब 10 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed