फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Afreen returned from Ukraine after meeting relatives, appealed to the government to save the trapped people

ग्वालियर: परिजनों से मिलकर भावुक हुई यूक्रेन से लौटी आफरीन, सरकार से की फंसे लोगों को बचाने की अपील

Fri, 25 Feb 2022 11:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 11:30 AM IST
सार

यूक्रेन में फंसी ग्वालियर की आफरीन खान गुरुवार रात को अपने घर वापस आ गई हैं। परिजनोंं से मिलकर वह भावुक हो गईं, वहीं उनके सकुशल वापस आ जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Gwalior: Afreen returned from Ukraine after meeting relatives, appealed to the government to save the trapped people
यूक्रेन से लौटी आफरीन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसी ग्वालियर की छात्रा आफरीन खान गुरुवार रात अपने घर वापस लौट आई हैं। परिजनों से मिलकर आफरीन की आंखें नम हो गईं। आफरीन के सकुशल वापस आ जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


आफरीन ग्वालियर के घोसीपुरा शिंदे की छावनी की निवासी हैं। वह यूक्रेन की सुमी यूनिवर्सिटी में 2016 से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। इस साल जून के अंत तक उनकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। बेटी के यूक्रेन में फंसे होने के चलते पूरा परिवार तनाव में था, आफरीन के पिता ग्वालियर में निजी प्रैक्टिशनर हैं, उन्होंने मंगलवार को अपनी बेटी की वापसी के लिए टिकट बुक किया था। 
विज्ञापन


यूक्रेन से आने वाली आखिरी फ्लाइट से आईं वापस
आफरीन जिस फ्लाइट से भारत आई हैं वह यूक्रेन से भारत आने वाली आखिरी फ्लाइट थी। आफरीन ने बताया कि मंगलवार शाम को ही उसका यूक्रेन से दिल्ली के लिए टिकट बुक हुआ था। बुधवार को उन्होंने कीव एयरपोर्ट से फ्लाइट ली, जिससे वह सुबह दिल्ली पहुंची। बता दें युद्ध शुरू होने के कारण गुरुवार को एयर इंडिया का जो विमान फंसे हुए भारतीय लोगों को लेने जाने वाला था उसे बीच में ही वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन परीक्षा के कारण नहीं आना चाहती थी भारत
आफरीन के परिजनों ने बताया कि आफरीन की ऑफलाइन परीक्षा होने वाली थी, जिसके चलते वह वापस आना नहीं चाहती थीं। लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण वह भारत वापस आ गईं। 


ग्वालियर के दो छात्र भी फंसे
आफरीन ने बताया कि ग्वालियर के दो छात्र पियूष सक्सेना पुत्र तरुण सक्सेना व अजय सिंह पुत्र महिपाल भी इस यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। दोनों ही अभी भी वहां फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे लोगों को लेकर आफरीन खान ने चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed