फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: A woman died in a fire at The Legacy Plaza

ग्वालियर: द लिगेसी प्लाजा में आग लगने से एक महिला की मौत 

Thu, 18 Nov 2021 04:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Nov 2021 04:33 PM IST
सार

ग्वालियर के लिगेसी प्लाजा के एक फ्लैट में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। आग लगने का कारण साफ नहीं है। महिला की मौत का कारण पता करने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

विज्ञापन
Gwalior: A woman died in a fire at The Legacy Plaza
ग्वालियर के लिगेसी प्लाजा के फ्लैट में आग बुझने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के गोले का मंदिर इलाके में द लिगेसी प्लाजा के एक फ्लैट में आग लग गई। इससे एक महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त आंचल के तौर पर हुई है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


गोले का मंदिर स्थित रणवीर कॉलोनी में बने द लिगेसी प्लाजा के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। पुलिस को फ्लैट में एक पलंग पर महिला का शव बरामद हुआ है। पड़ोसियों ने उसकी शिनाख्त आंचल के तौर पर की है। वह बिहार की रहने वाल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर साफ है कि मौत झुलसने की वजह से हुई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


इलाके के सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि एक फ्लैट से धुआं निकलते देखा तो रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बूझने के बाद हमने मौके का मुआयना किया। वहां लाश मिली है। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही हम कुछ कह सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed