{"_id":"5fba0b5c8ebc3e9b9b455a14","slug":"gwalior-a-fire-in-covid-hospital-will-have-a-magisterial-investigation-two-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर के कोविड अस्पताल में आग, दो मरीजों की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर के कोविड अस्पताल में आग, दो मरीजों की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Sun, 22 Nov 2020 12:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को आग लगने से दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मरीज उस आईसीयू वार्ड में भर्ती था, जहां आग लगी, जबकि दूसरा मरीज 80 वर्षीय बुजुर्ग था, जिसने अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो लोग झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इस घटना में आईसीयू वार्ड के कई बेड चपेट में आ गए। आग के दौरान सात मरीज वार्ड में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया, लेकिन इसी अफरा तफरी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। ग्वालियर के जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने जयारोग्य सुपर स्पेशियलटी अस्पताल को कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
