{"_id":"62c9702713dd9e2bb364807c","slug":"madhya-pradesh-news-bike-collided-with-divider-in-guna-deputy-ranger-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh News: गुना में डिवाइडर से टकराई बाइक, डिप्टी रेंजर की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh News: गुना में डिवाइडर से टकराई बाइक, डिप्टी रेंजर की मौके पर ही मौत
Sat, 09 Jul 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:40 PM IST
सार
गुना जिले के चिंताहरण के समीप सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुना जिले के फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर की शुक्रवार रात कैंट थानाक्षेत्र में चिंताहरण के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक दूर पड़ी थी। डिप्टी रेंजर का सिर फटने से खून बह रहा था। कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामचरण अहिरवार लगभग एक साल से फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र में डिप्टी रेंजर थे। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे मोटरसाइकिल से गुना जा रहे थे। चिंताहरण के पास बाइक किसी से टकरा गई, जिससे रामचरण उछलकर दूर जा गिरे। मोटरसाइकिल का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गिरने से उनका सिर फट गया, जिससे काफी मात्रा में खून बह गया। परिजनों को एक घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे, तब उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डिप्टी रेंजर रामचरण अहिरवार के रिटायरमेंट में छह साल बचे थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके एक बेटे का लगभग एक दशक पहले ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते देहांत हो गया था।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई का कहना है कि पहली नजर में लगता है कि बाइक डिवाइडर से टकराई होगी। सिर में गंभीर चोट और खून बहने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।