{"_id":"685663ae2692bafaaf06879c","slug":"guna-news-maternity-ward-of-guna-district-hospital-filled-with-the-first-rain-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: संकट में नवजात शिशुओं की जान, पहली बारिश में भर गया गुना जिला अस्पताल का मेटरनिटी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: संकट में नवजात शिशुओं की जान, पहली बारिश में भर गया गुना जिला अस्पताल का मेटरनिटी वार्ड
Sat, 21 Jun 2025 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:18 PM IST
सार
फर्श पर पानी भर जाने के कारण बिस्तर तक बदलने पड़े। संवेदनशील वार्ड में जलभराव से स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। प्रशासनिक अमले की अनुपस्थिति पर लोगों ने नाराज़गी जताई और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
वार्ड में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले के मुख्यालय स्थित गुना का सरकारी अस्पताल एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। मानसून की पहली बारिश ने अस्पताल की पोल खोलकर रख दी है। इतना कुछ होने के बावजूद प्रशासनिक अमला नदारद रहा।
विज्ञापन
खासतौर पर मेटरनिटी वार्ड की स्थिति चिंताजनक है, जहां पानी भरने से मरीजों और नवजात बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश शुरू होते ही मेटरनिटी वार्ड के फर्श पर पानी भर गया, जिससे वहां भर्ती प्रसूताएं और उनके परिजन असहज स्थिति में आ गए। कई स्थानों पर पानी इतना भर गया कि मरीजों को बिस्तर बदलने पड़े। मेटरनिटी वार्ड जैसे संवेदनशील पर पानी भरना स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
मरीजों के परिजनों ने इस स्थिति पर नाराज़गी जताई और जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की। लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश में ये हाल है, तो पूरे मानसून में क्या हाल होगा?
विज्ञापन
