{"_id":"6481cc7525f779c6d506b286","slug":"guna-court-sentenced-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-rape-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की कैद, नाबालिग से दो बार किया था गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की कैद, नाबालिग से दो बार किया था गलत काम
Thu, 08 Jun 2023 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:12 PM IST
सार
गुना कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई। आरोपी ने नाबालिग से दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गुना न्यायालय।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले के धरनावदा इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही 500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। मामले में कोर्ट ने नाबालिग को 50 हजार रुपये की प्रतिकार राशि भी देने का आदेश दिया है। तीन वर्ष पुराने इस मामले में फैसला पॉक्सो मामलों की विशेष न्यायाधीश वर्षा शर्मा ने सुनाया। वहीं, शासन की ओर से पैरवी ADPO ममता दीक्षित ने की।
विज्ञापन
घटना के अनुसार मामला तीन साल पुराना है, जिसमें धरनावदा इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ धरनावदा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया था कि 15 अप्रैल 2020 की रात में करीब तीन बजे वह बाथरूम के लिए जीने से उतरकर नीचे वाले कमरे में गई। इसी दौरान आरोपी दीपक ओझा एकदम से कमरे में घुस आया और उससे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ओझा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ घटना के पहले भी दुष्कर्म किया था। उस समय वह प्रेग्नेंट हो गई थी। उस दौरान न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर उसने गर्भपात कराया था। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी दीपक ओझा को दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। कोर्ट ने आरोपी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा कोर्ट ने नाबालिग को 50 हजार रुपये की प्रतिकार राशि देने के भी आदेश दिए।
