{"_id":"60e329dad5b3e96a8b1bef86","slug":"guna-rape-of-a-three-year-old-innocent-police-arrested-the-accused-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Mon, 05 Jul 2021 09:18 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, गुना।
पीटीआई, गुना।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक गांव में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को तीन साल की बालिका के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक गांव में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को तीन साल की बालिका के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित बालिका अपने घर के बरामदे में अपने दादा-दादी के साथ सो रही थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 उसकी दादी उठी तो लड़की को लापता पाया और शोर मचाया। मिश्रा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बालिका की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे गांव के बाहरी इलाके में श्मशान घाट के पास रोते हुए पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन दलों का गठन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर 3-4 लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जिसमें से उसी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
