{"_id":"6043f42222e0c912680d9df1","slug":"gun-fired-in-bjp-mla-birthday-party-in-madhya-pradesh-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, दो की मौत
Sun, 07 Mar 2021 05:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दमोह (मध्य प्रदेश)।
एजेंसी, दमोह (मध्य प्रदेश)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर हुए झगड़े को लेकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन के दौरान नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना घटी। इस दौरान पार्टी में मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। इसमें दो लोग मारे गए।
विज्ञापन
गोली लगने से हुई मौत पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 30 साल के जोगेंद्र सिंह और अरविंद जय के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि जोगेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और प्रारंभिक जांच के अनुसार अरविंद जय को कुछ व्यक्तियों ने पत्थरों और डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक अरविंद जैन विधायक के समर्थक थे और जोगेंद्र सिंह वहां पर बतौर अतिथि आए हुए थे। पुलिस ने कहा कि वारदात के वक्त विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मौजूद नहीं थे। वह रात करीब 8:00 बजे वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
