फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Great news for tourists visiting Kuno Sanctuary

Sheopur News: कूनो अभायरण्य में जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चीतों का भी कर सकेंगे दीदार

Sun, 17 Dec 2023 10:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Dec 2023 10:30 PM IST
सार

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आज से कूनो फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। फेस्टिवल की शुरुआत से पहले ही वन विभाग ने आज रविवार की शाम को बड़े बाड़े में मौजूद दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया है, ताकि फेस्टिवल में आने वाले पर्यटक इन चीतों का दीदार कर सकें।

विज्ञापन
Great news for tourists visiting Kuno Sanctuary
कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को छोड़ा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कूनो अभ्यारण के अधिकारियों ने बताया है कि दो चीतों को जंगल में रिलीज किया गया है। पर्यटक अहेरा गेट से यहां घूमने आएंगे, वह इन चीतों को दीदार कर सकेंगे। यह दोनों वायु और अग्नि नाम के चीते पिछले 4 महीने से क्वॉरेंटाइन बाड़े में मौजूद थे और इसका कारण यह था कि दौरान अलग-अलग कारण से तीन शावक सहित 9 चीतों की मौत हो चुकी थी। इस कारण लगातार इनको जंगल से पड़कर क्वॉरेंटाइन बाड़े में रखा गया। अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक बड़े बाड़े में कुल 13 चीते मौजूद है, उनको भी जल्द जंगल में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

पहले संस्करण का हुआ शुभारंभ
गौरतलब है कि आज कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आने वाले थे, लेकिन अचानक किसी कारणवश उनका दौरा निरस्त हो गया और उसके बाद बाकी वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन का अधिकारियों ने कूनो फेस्टिवल का शुभारंभ किया। जिले के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में होने वाले इस महोत्सव द्वारा क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाया जाएगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के पास बसाई गई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टैंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही पर्यटक हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे।

विज्ञापन



तैयार की गई टेंट सिटी
5 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल, कला, शिल्प, संगीत ग्राम भ्रमण, भोजन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी। पर्यटकों के लिए एक टेंट सिटी तैयार की गई है, जिसमें 50 सर्व सुविधायुक्त स्विस टेंट लगाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन आयोजन का प्रमुख आकर्षण है। महोत्सव में साहसिक खेल और प्रकृति के शौकीनों के लिए उत्साहवर्धक गतिविधियों का समावेश होगा। पर्यटक यहां पैरा सेलिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग, साइलेंट डीजे ऑन साइट के साथ स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, देव खोह भ्रमण तथा नाइट वॉक के अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed