{"_id":"5d37704a8ebc3e6d0c33a91c","slug":"government-of-bjp-gave-to-the-advertisement-of-more-than-753-million-in-the-last-34-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार ने आखिरी 34 महीने में मीडिया को दिए थे 753 करोड़ से अधिक के विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार ने आखिरी 34 महीने में मीडिया को दिए थे 753 करोड़ से अधिक के विज्ञापन
Wed, 24 Jul 2019 02:08 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ बनाम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने अपने आखिरी 34 महीनों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर 753 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे।
विज्ञापन
यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 10 नवंबर 2018 तक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर 753.57 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसे जनसंपर्क विभाग एवं एक अन्य सरकारी एजेंसी ‘मध्य प्रदेश माध्यम’ द्वारा दिया गया था।
विज्ञापन
