फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government Ahilya Central Library turns 60, now 90 thousand books can be read online, website launched

इंदौर: 60 बरस का हुआ शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय, अब 90 हजार पुस्तकों को पढ़ा जा सकेगा ऑनलाइन

Fri, 19 Nov 2021 06:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 06:48 PM IST
सार

इंदौर के शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के 60 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय हीरक जयंती महोत्सव आरंभ हुआ। पुस्तकालय की वेबसाइट लांच हुई। अब ऑनलाइन पुस्तकें पढ़ीं जा सकेंगी।

विज्ञापन
Government Ahilya Central Library turns 60, now 90 thousand books can be read online, website launched
समारोह को संबोधित करते मंत्री परमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय ने 60 सालों का सफर पूरा किया। अपनी इस यात्रा में पुस्तकालय ने कई चुनौतियों का सामना किया और उपलब्धि भी अर्जित की। अपनी तरह के पहले पुस्तकालय के 60 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय हीरक जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हुई और अतिथियों ने इसे इंदौर के गौरवशाली इतिहास को बयां करने वाला बताया।
विज्ञापन


हीरक जयंती समारोह के अवसर पर शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय ने अपनी नई वेबसाइट भी लॉन्च की जिसके माध्यम से शहर के युवा 90 हजार पुस्तकों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पुस्तकालय के 60 वर्ष के सुनहरे सफर की डॉक्यूमेंट्री भी देखी। तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिसमें संगोष्ठी, कार्यशाला, कविता एवं कहानी वाचन सहित अन्य कई तरह की गतिविधियां शामिल है।
विज्ञापन


मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय जैसी ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने और भावी पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की इंदौरवासियों की साधना और तपस्या में समाज के साथ-साथ शासन भी अपनी सहभागिता निभाना चाहता है। इस पुनीत कार्य में हर व्यक्ति अपना सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। राज्य शासन की ओर से  पुस्तकालय के उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मनिलिंगम, पद्मश्री भालू मोंढे, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अस्थाना, वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतमलाल दुआ, अनिल भंडारी, क्षेत्रीय ग्रंथपाल लिली डावर सहित पुस्तकालय के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी शुरू करने के प्रयास
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय हमारे जिले की वह धरोहर है जो इंदौर का गौरवशाली इतिहास बयां करती है। जिलेवासी पिछले 60 वर्षों से ज्ञान प्राप्ति के लिए इसका उपयोग करते आ रहे हैं और जिले के पाठकों के लिए इस पुस्तकालय को अधिक उपयोगी और सुविधा युक्त बनाने के लिए शासन द्वारा समाज की सहभागिता के साथ  विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए एयर कंडीशन हॉल भी तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed