{"_id":"5c336df2bdec2257132abc69","slug":"gopal-bhargava-has-been-elected-leader-of-opposition-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: संघ की पसंद रहे गोपाल भार्गव बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: संघ की पसंद रहे गोपाल भार्गव बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
Mon, 07 Jan 2019 08:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया।
गोपाल भार्गव आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। मध्यप्रदेश में वह आरएसएस की पसंद रहे हैं और वह पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा का वह ब्राह्मण चेहरा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे, लेकिन सोमवार को गोपाल भार्गव का नाम प्रस्तावित कर उन्होंने खुद ही ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया।
मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी है। राजनाथ सिंह की अगुआई वाली 20 सदस्यीय संकल्प पत्र कमेटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी आदि नेताओं के साथ उन्हें शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
BJP MLA and Former State Minister Gopal Bhargav has been elected as the leader of opposition in Madhya Pradesh assembly pic.twitter.com/6Rk3kHCYQn
— ANI (@ANI) January 7, 2019विज्ञापन