फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Goods train entered into railway building in Ratlam Railway Station Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: जब उल्टी दौड़ते हुए रेलवे बिल्डिंग में ही जा घुसी मालगाड़ी

Fri, 29 Nov 2019 06:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 29 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Goods train entered into railway building in Ratlam Railway Station Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी उल्टी दौड़ते हुए रेलवे बिल्डिंग में ही जा घुसी। मालगाड़ी के पीछे जाने की वजह से तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद पटरी को नुकसान होने के साथ ही बिजली के दो खंभे भी टूट गए। 

विज्ञापन


रेलवे के एक भवन (केबिन) को भी नुकसान हुआ है। हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थोड़ी देर बाद ही इस लाइन से जयपुर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। अगर वह ट्रेन आ जाती तो भयानक हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


हादसे के बाद रतलाम-नागदा का रेल यातायात बाधित हुआ है जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। घटना गुरुवार सुबह पौने छह बजे की बताई जा रही है। रतलाम स्टेशन के पास आउटर पर गिट्टी सप्लाई करने वाली मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी कि अचानक यह पीछे की ओर लुढ़क गई।  जिस से उसके तीन डिब्बे बेपटरी होकर खंभे से टकरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी से लेकर राहत दल की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। हादसे वाली जगह पर सबकुछ ठीक-ठाक करने के बाद रेल यातायात सामान्य किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed