फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Goods including cash were burnt to ashes due to a fire in a mobile shop in Naurozabad area Umaria

Umaria News: नौरोजाबाद में मोबाइल दुकान में लगी आग, नगद राशि समेत समान जलकर खाक

Wed, 01 Feb 2023 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

विंध्या कॉलोनी के दुकान संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बीती रात रोज की तरह अपनी मोबाइल शॉप बंद कर के घर चला गया। उसने बताया कि उसे कॉलोनी के ही रहने वाले सुरेंद्र यादव का फोन आया कि आपकी दुकान से तेज धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। जब मैं अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि आग ने दुकान पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
Goods including cash were burnt to ashes due to a fire in a mobile shop in Naurozabad area Umaria
मोबाइल की दुकान में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत विंध्या कॉलोनी के शॉपिंग  कांपलेक्स की दुकान नंबर 11 में  बीती रात आग गई। इस हादसे में नकदी समेत दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


'मोबाइल पर मिली दुकान में आग लगने की सूचना'
विंध्या कॉलोनी निवासी दुकान संचालक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वह बीती रात रोज की तरह अपनी मोबाइल शॉप बंद कर के घर चला गया। उसने कहा कि मेरे मोबाइल पर विंध्या कॉलोनी निवासी सुरेंद्र यादव का फोन आया कि शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित आपकी दुकान से तेज धुआं उठता दिखाई दे रहा है। जब मैं तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान को पूरी तरह आग ने अपने आगोश में ले लिया। तब मैंने तुरंत ही  फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुकान तक पहुंचतीं तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था।

विज्ञापन

Goods including cash were burnt to ashes due to a fire in a mobile shop in Naurozabad area Umaria
आग में जला हुआ दुकान का सामान - फोटो : Amar Ujala

आग लगने से करीब 20 से 25 लाख का हुआ नुकसान 
प्रवीण तिवारी ने बताया कि मैं मोबाइल के अलावा आईडीएफसी बैंक का किओस्क भी चलाता था। मेरी दुकान के काउंटर में रखा लगभग 4,00,000  रूपये और जिओ कंपनी, सिस्का कंपनी के रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आरसीएम के सभी प्रोडक्ट भी मेरी दुकान में रखे थे, वे सब भी जल गए। साथ ही एंड्रॉइड मोबाइल, कीपैड मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान भी भारी मात्रा में दुकान में रखे थे। दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने के कारण लगभग मेरा 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed