{"_id":"5b6833044f1c1ba61f8b731d","slug":"gold-biscuit-recovered-from-class-iv-employees-bases-property-worth-more-than-40-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर नगर निगम का कर्मचारी निकला करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक, सोने के बिस्किट समेत 20 लाख कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर नगर निगम का कर्मचारी निकला करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक, सोने के बिस्किट समेत 20 लाख कैश बरामद
भाषा, इंदौर
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त पुलिस ने आज यहां नगरीय निकाय के अतिक्रमण निरोधक दस्ते में शामिल कर्मचारी के ठिकानों पर छापेमारी के बाद चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति की जानकारी मिली है ।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस के अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि इंदौर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते में शामिल बेलदार (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) असलम खान के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने भ्रष्ट तरीकों से बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर शहर में उसके घर समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की गयी ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खान वर्ष 1998 में नगर निगम में महज 500 रुपये के मासिक वेतन पर भर्ती हुआ था। फिलहाल निगम से उसे हर महीने 18,000 रुपये का वेतन मिलता है। लेकिन लोकायुक्त पुलिस के छापों में उसके द्वारा बड़े पैमाने पर बेहिसाब संपत्ति बनाने के सबूत मिले हैं और इस मिल्कियत का मूल्य वैध जरियों से उसकी आय के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
सोनी ने बताया कि छापों में खान के अलग-अलग ठिकानों से लगभग 22 लाख रुपये की नकदी और बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि खान की करीब 20 अचल सम्पत्तियों के बारे में पता चला है जिनमें भूखंड और मकान शामिल हैं। ये संपत्तियां इंदौर, रतलाम और देवास जिलों में हैं। उसके पास दो लक्जरी चारपहिया गाड़ियां भी मिली हैं।
इस बीच, लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि छापों में खान की चार करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब संपत्ति की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि खान के ठिकाने से सोने के 100-100 ग्राम के 11 बिस्किट भी मिले हैं।
इसके अलावा, उसके और उसके परिवारवालों के 10 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है जिनमें बड़ी रकम जमा होने का संदेह है. इन खातों को फ्रीज कराया जा रहा है। बघेल ने बताया कि विस्तृत जांच और मूल्यांकन के बाद सरकारी कर्मचारी की बेहिसाब संपत्ति का आंकड़ा बढ़ सकता है.
