{"_id":"638616d3b72f29100169a489","slug":"goats-stolen-from-mp-recovered-from-bakra-mandi-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्यप्रदेश से चोरी बकरियां हैदराबाद की बकरा मंडी से बरामद, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्यप्रदेश से चोरी बकरियां हैदराबाद की बकरा मंडी से बरामद, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा
Tue, 29 Nov 2022 07:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। इंदवार थाना एरिया से चोरी की गई बकरियां हैदराबाद में स्थित चिल्ला-चिल्ली बकरा मंडी से बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में 16 नवंबर को सुरेंद्र निवासी चिल्हारी ने घर से 26 नग बकरी चोरी होने की रिपोर्ट थाना इंदवार में दर्ज करवाई थी। थाने में रिपोर्ट धारा-457 और 380 के तहत दर्ज कर विवेचना की गई थी। उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने चोरी की गई बकरियों के शीघ्र दस्तयाबी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र के जरिए बकरियों की तलाशी के लिए हर संभव प्रयास किया। उसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी की गई 26 बकरियां तेलंगाना के हैदराबाद बकरा मंडी स्थित चिल्ला-चिल्ली जगह पर भेजी गई हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। यहां की बकरा मंडी से उमरिया पुलिस ने 21 नग बकरियों को जप्त कर चिल्हारी लाई।
विज्ञापन
बता दें कि फरियादी के जीवन-यापन की मुख्य स्त्रोत केवल उसकी बकरियां ही हैं। ऐसे में फरियादी ने उमरिया एसपी और पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्रवाई में कोमल दीवान चौकी प्रभारी अमरपुर, गिर्राज खन्ना और भोलू सिंह चौकी प्रभारी अमरपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
