फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Global Investor Summit: CM Shivraj will interact with US, Japan, and other ambassadors in Delhi tomorrow

Global Investor Summit: सीएम शिवराज यूएस, जापान, समेत अन्य राजदूतों से दिल्ली में कल सवांद करेंगे

Wed, 19 Oct 2022 02:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Oct 2022 02:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में यूएस, यूके, यूएई, जापान, सिंगापूर, इजराइल साउथ कोरिया समेत अन्य देशों के भारत स्थित राजदूतों से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
Global Investor Summit: CM Shivraj will interact with US, Japan, and other ambassadors in Delhi tomorrow
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 11 और 12 जनवरी 2023 को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूएस, यूके, यूएई, जापान, सिंगापूर, इजराइल साउथ कोरिया समेत अन्य देशों के भारत स्थित राजदूतों से 20 अक्टूबर 2022 को संवाद करेंगे। साथ ही उनको इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री राजदूतों से आग्रह करेंगे कि वे अपने-अपने देश के उद्योगपतियों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने और मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुरोध करें।
विज्ञापन

 
भारत के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात
मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को भारत के बड़े उद्योगपतियों से पुणे में मुलाक़ात कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने और मध्यप्रदेश में निवेश करने हेतु आमंत्रित करेंगे। बता दें प्रदेश के भोपाल और इंदौर में नए आईटी पार्क का विकास, प्रदेश को खाद्य तेल उत्पादक बनाने की भी कार्ययोजना, नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चंबल एक्सप्रेस वे की निकटता वाले क्षेत्रों की औद्योगिक क्षमता का आकलन कर उन क्षेत्रों में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed