फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   girls molested by six people in gwalior madhya pradesh 

मध्यप्रदेश: महिला सम्मान कार्यक्रम में जा रही लड़कियों को युवकों ने छेड़ा, विरोध पर की मारपीट, लोगों ने तीन को पीटा

Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
सार

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके में छह युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। इसके बाद लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन
girls molested by six people in gwalior madhya pradesh 
पुलिस गिरफ्त में छेड़छाड़ के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। लड़कियां  एक महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। आरोपियों ने रास्ते में छेड़छाड़ की उनका वीडियो बनाने लगे। पीड़िताओं ने विरोध किया तो आरोपियों उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।   

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार गोल्डन इवेंट कंपनी ने महिला दिवस पर गोल्डन लोटस गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं लड़कियों को इलाके के आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोका और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी युवकों ने पीड़िताओं का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने विरोध करने पर लड़कियों के साथ मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन


लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट होते देख लोग जुट गए। लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ का फायदा उठाकर तीन आरोपी भाग निकले। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथियों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed