फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur girl killed by one sided lover, mhow minor killed after sexual assault

#KabTakNirbhaya एकतरफा प्यार में लड़की को गोदा चाकू से, 70 वार से बाहर आईं आंतें

Tue, 03 Dec 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/महू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/महू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
jabalpur girl killed by one sided lover, mhow minor killed after sexual assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सड़क से लेकर संसद तक मे इस मामले को उठाया जा रहा है। लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। इसके बावजूद इंसानों के भेष में घूम रहे दरिदें बेखौफ हैं। उनके मन में कानून का कोई डर नहीं है। ऐसे ही दो हैवानों ने सोमवार को मध्यप्रदेश के दो जिलों में ऐसी घटना को अंजाम दिया जो आपकी रूह को कंपा देगी। पहली घटना जबलपुर की है जहां एकतरफा प्यार में पागल शख्स ने 17 साल की लड़की पर चाकू से 60-70 वार किए। वहीं इंदौर के पास महू में पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गांव कुदवारी में एक 24 साल का सनकी आशिक शिवकुमार चौधरी सोमवार दोपहर को एक नाबलिग लड़की के घर पहुंचा। उस समय लड़की घर में अकेली थी। शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उसपर चाकू से 60 से 70 वार किए। उसकी आंखे फोड़ दीं और पेट की आंतड़ियां को बाहर निकाल दिया। 

विज्ञापन

तीन महीने पहले पॉक्सो एक्ट में गया था जेल

लड़की की चीख-पुकार सुकर जब पड़ोसी गेट तोड़कर घर के अंदर घुसे तो उसे खून से लथपथ पाया। वहीं आरोपी लड़की के सामने खड़ा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और तीन महीने पहले उसने लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी। उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दरवाजा पीटते रहे पर उसने नहीं खोला दरवाजा

मृतक लड़की के रिश्तेदारों का कहना है कि शिवकुमार हाथ में चाकू लेकर लड़की के घर में घुसा और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। लोग उससे दरवाजा खोलने की मिन्नते करते रहे लेकिन आरोपी शिवकुमार ने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से पीड़िता के चीखने की आवाजें आती रहीं। मगर अफसोस की कोई उसे बचा नहीं पाया।

जेल से छूटते ही रची साजिश

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते के बाद ही लड़की की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने चाइना चाकू को ऑनलाइन मंगाया था। उसने तीन-चार दिन लड़की के घर की रेकी भी की थी। सोमवार दोपहर को लड़की के माता-पिता जब घर पर नहीं थे तो वह मौका पाकर उसके घर में घुस गया और उसपर हमला कर दिया।

सोती बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा

इंदौर के पास स्थित महू में रविवार को एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने मां-बाप के साथ एक मंदिर के बाहर सोई हुई थी। तभी एक दरिंदा उस मासूम को चुपके से उठाकर ले गया। दरिंदे ने 200 मीटर दूर स्थित खंडहर में ले जाकर मासूम के साथ ज्यादती की और गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। 

लड़की के पिता ने बताया कि रविवार शाम को खेलने के बाद बच्ची करीब 7:30 बजे सो गई। उसे खाना खिलाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। रात करीब 11 बजे बच्ची की मां और मैं दोनों सो गए। सुबह नींद खुली तो बच्ची गायब थी। महू पुलिस थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि बच्ची का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। 

अपहरण के वक्त वह अपने माता-पिता के साथ महू रेलवे स्टेशन के पास एक पुल के नीचे सो रही थीं। उन्होंने कहा कि आरोपी उसे वहां से उठाकर करीब 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर ले गये और उससे वहां बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed