{"_id":"6402150fac5faf63290c9e58","slug":"giriraj-singh-visit-chhindwara-says-if-we-wanted-no-descendant-of-jinnah-would-have-survived-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: महाशिवरात्रि का जुलूस रोके जाने पर भड़के गिरिराज, कहा- हम चाहते तो कोई भी जिन्ना का वंशज नहीं बचता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: महाशिवरात्रि का जुलूस रोके जाने पर भड़के गिरिराज, कहा- हम चाहते तो कोई भी जिन्ना का वंशज नहीं बचता
Fri, 03 Mar 2023 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:11 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने चांद में अपने भाषण में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि तुम्हारा ताजिया जा रहा है, हमारे मंदिर में आरती हो रही है। लेकिन मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। अगर हम यहां नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? यह सवाल मैं आपसे पूछना चाहता हूं।
विज्ञापन
चांद में भाषण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के चांद इलाके में पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए पिछले दिनों लाल गांव में महाशिवरात्रि के जुलूस को रोके जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि महाशिवरात्रि का जुलूस लाल गांव में नहीं निकलेगा तो क्या पाकिस्तान के किसी गांव में निकलेगा।
विज्ञापन
'सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले नहीं बचेंगे'
उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि तुम्हारा ताजिया जा रहा है, हमारे मंदिर में आरती हो रही है। लेकिन मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। अगर हम यहां नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? यह सवाल मैं आपसे पूछना चाहता हूं। अगर हम चाहे तो कोई भी जिन्ना का वंशज नहीं बचेगा, सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि आप हमारे जुलूस पर पत्थर बरसाते हो, गोलियां बरसाते हो, अब बहुत सह लिया लेकिन अब नहीं सहेंगे।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि का जुलूस रोकने पर हुआ था बवाल
गिरिराज सिंह ने चांद में यह बयान दिया है। इसी तहसील के लाल गांव में महाशिवरात्रि पर्व के दिन शिवरात्रि की रैली रोक दी गई थी। उसके बाद काफी बवाल हुआ था। ऐसे में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बड़ा बयान देकर इस मामले में कहा है कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
