फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   GIC manager found dead in bhopal

मध्यप्रदेशः बात न मानने पर डीआईसी चेयरमैन की हत्या

Fri, 21 Aug 2015 01:24 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
GIC manager found dead in bhopal

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का काकस इस कदर बढ़ता जा रहा है कि बात न मानने पर अधिकारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। रायसेन जिले के जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक को बुधवार रात चाकूओं से गोदकर मारा डाला गया।

विज्ञापन


उनका शव भोपाल में जेके रोड पर पड़ा मिला। उनका फोन गायब था। पुलिस को मौका ए वारदात से शराब की बोतल और पारा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार कई लोगों ने मिलकर मैनेजर रामदयाल बेले की हत्या की है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार परिजनों के अनुसार एक व्यक्ति पर बेले पर बिना पूरे कागजातों के ही उसका लोन पूरा करने का दबाव बना रहा था। बेले के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उसी व्यक्ति ने बात न मानने पर अपने साथियों के साथ उनकी हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड में उनके ही विभाग के ही कुछ लोगों की मिलीभगत भी हो सकती है।

भोपाल की सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

GIC manager found dead in bhopal

मृतक राम दयाल अपने परिवार के साथ मीनल रेजीडेंसी में रहते थे। वो भोपाल से ही रोजाना रायसेन का सफर करते थे। बुधवार को भी भी वह ऑफिस का खत्म कर घर के लिए निकले थे, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचे।

जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें फोन किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। आधी रात को उनके पास पुलिस का एक फोन आया। पुलिस ने बताया कि बेले उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़े मिले हैं। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान की थी।

इसके बाद पुलिस की एक टीम रायसेन स्थित उनके कार्यालय पर जांच पड़ताल के लिए भेजी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed