{"_id":"63d1ed14621ec610be1d3b8f","slug":"get-me-my-wife-back-the-victim-s-husband-pleads-with-the-collector-in-chhindwara-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: साहब...मुझे मेरी पत्नी वापस दिलाओ, पीड़ित पति की कलेक्टर से गुहार, सरपंच पर लगाया घरवाली को भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: साहब...मुझे मेरी पत्नी वापस दिलाओ, पीड़ित पति की कलेक्टर से गुहार, सरपंच पर लगाया घरवाली को भगाने का आरोप
Thu, 26 Jan 2023 08:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:31 AM IST
सार
छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में एक शख्स अपने दो बच्चों के साथ पहुंचा और कलेक्टर से अपनी पत्नी को वापस दिलाने की मांग की। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी चार माह पहले गांव के ही सरपंच के साथ भाग गई है।
विज्ञापन
कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंचा पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। लोग इस दौरान कलेक्टर के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। हाल ही में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक मामला सामने आया, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को वापस दिलाने की कलेक्टर से गुहार लगा रहा था।
जितेंद्र उर्फ लच्छू यादव उमरेठ थाना क्षेत्र के गांव बिचकवाड़ा का रहने वाला है। उसने गांव के ही सरपंच पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को सरपंच बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है।उसकी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर सरपंच के साथ रफू चक्कर हो गई। चार माह पूर्व पत्नी जिस व्यक्ति के साथ भागी थी वह गांव का सरपंच था, चुनाव के बाद वर्तमान में वह व्यक्ति गांव का ही उपसरपंच है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद कलेक्टर के पास पहुंचा और पत्नी को वापस दिलाने की मांग की।