इंदौर: कोचिंग से लौट रही लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, फिर बोरे में डालकर लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें लगातार आ रही हैं। इससे पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं। अब राज्य के इंदौर से रोंगटे खडे़ कर देने वाली खबर आई है। यहां 18 साल की एक युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, पीड़िता को बोरे में भरकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। डाक्टरों ने बताया उसकी हालत स्थिर है।
सरेआम किया अपहरण
पुलिस ने बताया कि कोचिंग से लौट रही छात्रा को बीच रास्ते में क्लोरोफॉर्म जैसी कोई चीज सुंघाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपियों ने सरेआम उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास बेरहमी से पीड़िता के साथ मारपीट की। वहीं, पांच लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदे उसे बोरी में भरकर जिंदा जलाने के लिए आग लगाकर भाग गए।
दोस्त ने दिया दगा
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की वारदात को भागीरथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास इंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम घर लौटते समय उसे अक्षय नाम का एक दोस्त मिला। उसके साथ एक लड़का और था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने बातों-बातों में उसे कुछ सुंघा दिया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए।
