{"_id":"64a6226297a2878bfd0c1098","slug":"friends-gifted-a-broom-to-the-groom-at-the-burhanpur-wedding-ceremony-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी में दोस्तों को सूझी शरारत, जयमाल के बाद सबके सामने पकड़ा दिया ये गिफ्ट, दूल्हा-दुल्हन परेशाान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी में दोस्तों को सूझी शरारत, जयमाल के बाद सबके सामने पकड़ा दिया ये गिफ्ट, दूल्हा-दुल्हन परेशाान
Thu, 06 Jul 2023 07:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 06 Jul 2023 07:41 AM IST
सार
दूल्हा बने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी में ऐसा गिफ्ट मिला कि सब देखकर सब हैरान रह गए। शादी समारोह में दूल्हे और दुल्हन के साथ उनके दोस्तों ने कुछ ऐसी हरकत कर दी के इस शादी का वीडियो जमकर अब सोशल मीडिया में वायरल हो चला है।
विज्ञापन
बुरहानपुर शादी समारोह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पिछले दिनों हुई एक शादी जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह में दूल्हे और दुल्हन के साथ उनके दोस्तों ने कुछ ऐसी हरकत कर दी के इस शादी का वीडियो जमकर अब सोशल मीडिया में वायरल हो चला है। यहां कुछ दोस्तों ने शादी में दूल्हे के साथ शरारत करते हुए एक वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोगों में कौतहुल का विषय बना यह मजेदार वायरल वीडियो बुरहानपुर जिले के शाहपुर में पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के विवाह समारोह का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजिनियर मनोज गेंदालाल की शादी थी। इसमें उनके कुछ दोस्तों को शरारत सूझी। इस पर दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हा और दुल्हन को एक थैला हाथ में पकड़ा दिया। उसके बाद दूल्हे के दोस्तों में से किसी ने झाड़ू, किसी ने पोछा तो किसी ने डस्टबिन उनके इस थैले में डाल दिए। दूल्हे के दोस्तों की यह करतूत देखकर दुल्हन भी परेशान हो गई और अपनी हंसी नहीं रोक पाई। वही, समारोह में मौजूद सभी बारातियों ने भी इस पर खूब ठहाके लगाए। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया में लोग खूब मजे ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि दूल्हे को घर में झाड़ू, पोछा और बर्तन मांजने जैसे काम करने पड़ेंगे, तो कोई अपने तरीके से मज़े लेते हुए और कुछ न कुछ कमेंट्स कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया में शादी विवाह से जुड़े दूल्हा दुल्हन के कई वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें जयमाला के वक्त दोस्तों की शरारत या दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को लेकर ही लोग मजे लेते नजर आते हैं। ऐसे ही बुरहानपुर का यह वीडियो भी इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
