फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   free medicine scheme will start from 17 in mp

निशुल्क दवा वितरण योजना अब 17 नवबंर से

Tue, 06 Nov 2012 05:41 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Nov 2012 05:41 PM IST
विज्ञापन
free medicine scheme will start from 17 in mp

मध्य प्रदेश में मरीजों के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि वितरण योजना की औपचारिक शुरूआत 17 व 18 नवंबर से होगी। निशुल्क दवा वितरण योजना के प्रारंभ के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पहले यह योजना कल से शुरू होने वाली थी।

विज्ञापन


निशुल्क दवा वितरण योजना के तहत अस्पतालों में मरीजों को जेनरिक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इस योजना में अस्पतालों में करीब 147 तरह की दवाईयां उपलब्ध होंगी। प्रदेश के 1,595 सरकारी अस्पतालों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। इस योजना के अंतर्गत औषधि वितरण के लिए अस्पतालों में औषधि वितरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन किया जाएगा। इसे मरीज और उनके घरवाले एलसीडी पर देख सकेंगे। यह व्यवस्था सबसे पहले जेपी अस्पताल से शुरू की जा रही है। निशुल्क दवा वितरण योजना की शुरुआत के लिए 165 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed