{"_id":"a3dab92a-3084-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"free-medicine-scheme-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में आज से मुफ्त मिलेंगी जेनेरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में आज से मुफ्त मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क दवा वितरण योजना आज से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिनवार को जबलपुर अस्पताल से योजना की शुरूआत करेंगे। परिवार कल्याण व लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सुबह 10.30 बजे भोपाल के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में योजना का आरंभ करेंगे। इसके योजना में अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
निशुल्क दवा वितरण योजना के तहत अस्पतालों में मरीजों को जेनरिक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इस योजना में अस्पतालों में करीब 147 तरह की दवाईयां उपलब्ध होंगी। प्रदेश के 1,595 सरकारी अस्पतालों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। इस योजना के अंतर्गत औषधि वितरण के लिए अस्पतालों में औषधि वितरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन किया जाएगा। इसे मरीज और उनके घरवाले एलसीडी पर देख सकेंगे। यह व्यवस्था सबसे पहले जेपी अस्पताल से शुरू की जा रही है। निशुल्क दवा वितरण योजना की शुरुआत के लिए 165 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
