फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fraud of lakhs in the name of making TI, SI and constable in Damoh, gang arrested, uniforms also seized

Damoh News: दमोह में टीआई, एसआई और आरक्षक बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह गिरफ्तार, वर्दियां भी जब्त

Sat, 24 Jun 2023 08:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Jun 2023 08:02 PM IST
सार

दमोह में पुलिस भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वर्दियां भी बरामद की है। युवाओं से लाखों रुपये की ठगी बदमाशों ने की है। 
 

विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of making TI, SI and constable in Damoh, gang arrested, uniforms also seized
दमोह में पुलिस भर्ती के नाम पर घोटाला पकड़ा गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में पुलिस में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह को बटियागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से वर्दी भी जब्त की है। इन लोगों ने युवाओं के साथ लाखों रुपये की ठगी की थी जिसकी शिकायत बटियागढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के आंजनी गांव निवासी गोविंद पिता तुलाराम प्रजापति 22 वर्ष ने अपने साथी कैलाश प्रजापति, साहिल यादव, विक्रम, रोहित यादव के साथ गुरूवार को बटियागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि आंजनी गांव निवासी खिल्लू रजक ने दिसंबर 2022 में मेरे बड़े पापा कालूराम प्रजापति से कहा कि हमारी पहचान महिला पुलिस अधिकारी शिवानी सोनकिया से है। वह बटियागढ़ के गिरीश सोनकिया की बेटी है। हम आपके बेटे गोविंद की नौकरी पुलिस विभाग में एसआई के पद पर लगवा देंगे। इसमें करीब दो लाख रुपये लगेंगे। 
विज्ञापन


गोविंद का आरोप है कि खिल्लू रजक ने कुछ दिन बाद मेरे बड़े पापा की बात अपने मोबाइल से शिवानी सोनकिया नामक महिला से करवाई। उसके बाद खिल्लू रजक साहिल यादव से मिला और उससे पुलिस विभाग में टीआई के पद पर नियुक्ति हेतु बात तय की।  खिल्लू हम लोगों को मैहर भर्ती प्रक्रिया में ले गया। वहां सतीश उर्फ कमलेश रजक नाम का व्यक्ति मिला, जिसने हमारे पहिचान संबंधी दस्तावेज की फोटो कॉपी ली थी। वहीं पर कमलेश और खिल्लू रजक ने मुझसे एक लाख 70 हजार रुपये ले लिए। साहिल से पहिले ही खिल्लू ने 2.20 लाख रुपये ले लिए। कहा कि अब नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। कुछ दि बाद शिवानी नामक महिला का फोन आया और बोली कि कुछ और लड़के पुलिस में भर्ती करने पड़ेंगे, तब नियुक्ति पत्र आएगा। तब हम लोगों ने विक्रम यादव, कैलाश प्रजापति एवं रोहित यादव की मुलाकात खिल्लू रजक से कराई थी। खिल्लू ने इसी प्रकार इन तीनों से भी पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश रजक नाम का व्यक्ति हम पांचों लोगों को दौड़ के नाम पर अजयगढ़, ओरछा, अशोकनगर, करीला, अमरकंटक, पंचमनगर, बीलाबांध, चित्रकूट ले गया था और वहां पर भी दस, बीस हजार रूपये किसी न किसी बात के ले लिए और मुझसे व साहिल से पिस्टल दिलाने के नाम पर 25-25 हजार रुपये लिए थे। कुछ समय बाद खिल्लू रजक मेरे और कैलाश के पास मेरी एसआई की वर्दी व कैलाश की आरक्षक की वर्दी लाया और बोला कि कुछ ही दिन में जॉइनिंग हो जाएगी। आज तक कुछ भी नही हुआ। इसके बाद हमें एहसास हो गया कि हमारे साथ खिल्लू रजक और कमलेश रजक ने ठगी की है। खिल्लू रजक और कमलेश उर्फ सतीश रजक ने धोखाधडी कर कुल 13 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की है। बटियागढ़ पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ धारा 419, 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया।


लड़की की आवाज में करता था बात
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शिकंजा कसा और खिल्लू पिता मथुरा प्रसाद रजक निवासी ग्राम आंजनी तथा कमलेश पिता केशवराम रजक निवासी ग्राम खिरिया बसिया थाना बटियागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी  कमलेश उर्फ सतीश रजक आवाज बदलकर मोबाइल पर बात कर लेता है। इसी के फलस्वरूप उसने अपने मोबाइल से शिवानी सोनकिया नामक महिला बनकर पीडितों के साथ अपने साथी खिल्लू रजक के साथ मिलकर छल किया है। कमलेश रजक के विरुद्ध पूर्व में थाना दमोह देहात में इसी प्रकार के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों  को गिरफ्तार करने में एसआई सोनाली जैन थाना प्रभारी बटियागढ़, एएसआई बालमुकुंद, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, रामकुमार यादव  की प्रमुख भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed