फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four-year-old girl gang-raped in Khandwa attempted murder after rape found unconscious

MP News: खंडवा में चार साल की मासूम से गैंगरेप, दुराचार कर बच्ची का गला दबाया, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

Tue, 01 Nov 2022 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 02:36 PM IST
सार

खंडवा जिले में चार साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची पंधाना की रहने वाली है वह खंडवा के जसवाड़ी अपनी बुआ के घर आई थी।

विज्ञापन
Four-year-old girl gang-raped in Khandwa attempted murder after rape found unconscious
खंडवा में चार साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। आरोपियों ने घर में सो रही चार साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की। नशे की हालत में आरोपी बच्ची के बेहोश होने पर उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर भाग गए। सुबह से लापता बच्ची करीब 14 घंटे बाद घर से डेढ़ किमी दूर झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिवाली पर आई थी बुआ के घर
पीड़ित बच्ची पंधाना के आदिवासी परिवार की है। वह एक हफ्ते पहले ही अपनी बुआ के साथ दिवाली मनाने खंडवा आई थी। उसके फूफा गांव में बने एक खेत में काम करते हैं, खेत में ही उनकी झोपड़ी बनी है, जहां वह रहते हैं। वारदात वाली रात भी पीड़िता घर में अपने फुफेरे भाई के साथ खाट पर सो रही थी, जबकि परिवार के अन्य लोग बाहर सो रहे थे। सुबह बच्ची घर पर नहीं मिली तो बुआ और फूफा ने पंधाना से उसके पिता को बुलाया, जिसके बाद बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद सीएसपी पूनमचंद्र यादव, टीआई बीएल अटोदे समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी बच्ची की छानबीन में जुटे।
विज्ञापन


पास के ढाबे का वेटर निकली आरोपी
पुलिस ने परिजनों से बातचीत के बाद शक के आधार पर पास घर के पास स्थित राजपूत ढाबे पर काम करने वाले एक वेटर राजकुमार को हिरासत में लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने खरगोन निवासी रिश्तेदार दिलीप के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी को मौके पर लेकर आए तो उसने बताया कि रात को वह चुपचाप झोपड़ी में घुसा। खटिया पर सोई मासूम को उठाया। इसके बाद मासूम को मारकर झाड़ियों में फेंक दिया है। नशे में था, इस वजह से याद नहीं कि किस झाड़ी में फेंका है। तलाश के बाद पुलिस ने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जाम व कटहल के बगीचे के पास झाड़ियों में तलाश की, जहां मासूम मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा एसपी विवेक सिंह का कहना है कि 14 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची की तलाश पूरी हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम के गले पर नाखूनों के निशान है। शरीर में कई अन्य चोटें हैं। डॉक्टर की जांच के बाद पता चलेगा कि बच्ची के साथ क्या हुआ है। आरोपी राजकुमार पर पहले ही एक आगजनी का मामला दर्ज है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। बच्ची के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed