{"_id":"5aa4b51d4f1c1bc0758b4ce5","slug":"four-year-kid-falls-into-borewell-during-playing-in-madhya-pradesh-s-devas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार को एक चार साल का बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह घटना खातेगांव के पास उमरिया गांव की है। बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह 27 फुट पर जाकर फंस गया है। उसे नली के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकालने में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कांजीपुरा के रहने वाले भीम सिंह कोरकू की पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों रोशन, नैतिक और चेतन के साथ उमरिया आई थी। बच्चों को खेलता छोड़कर वह खेत पर काम करने लगी। इस दौरान बच्चे खेलते हुए पड़ोस में हीरालाल के खेत में पहुंच गए, जहां 40 फीट गहरा बोरवेल खुदा पड़ा था। जिसमें खेलते वक्त चार वर्षीय रोशन जा गिरा।
विज्ञापन
तीन पोकनेल मशीन और एक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बच्चे तक पहुंचने के लिए एक सुरंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए राज्य की आपदा मोचलन टीम (एसडीईआरएफ) और सेना की टीम भी पहुंच चुकी है। नली के माध्यम से बच्चे को दूध, जूस और पानी का सेवन कराया जा रहा है। रात करीब 12:15 बजे तक बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही थी, साथ ही अंदर से उसके रोने की आवाज भी आ रही थी। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत ना हो इसके लिए तत्काल मेडिकल टीम भी बुलाई गई। नली के माध्यम से बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
#MadhyaPradesh: Rescue operations underway for the 4-year-old child fell into a 40-feet deep bore-well in Dewas' Umaria, yesterday. pic.twitter.com/DI4VCWByZ4
— ANI (@ANI) March 11, 2018
