{"_id":"6116f13a64d5d274495d4fde","slug":"four-sick-children-died-in-a-blaze-in-khandwa-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास : मध्यप्रदेश के खंडवा में झाड़-फूंक में गई चार बीमार बच्चों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास : मध्यप्रदेश के खंडवा में झाड़-फूंक में गई चार बीमार बच्चों की जान
Sat, 14 Aug 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, खंडवा
एजेंसी, खंडवा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 03:55 AM IST
सार
- खंडवा के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डीएस चौहान ने कहा कि बीमार बच्चों के परिजन उन्हें अस्पताल के बजाय तांत्रिक के पास लेकर गए और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
child
- फोटो : child girl found in box in ganga ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के लंगोटी गांव में अंधविश्वास ने चार बच्चों की जान ले ली। बच्चों को बुखार, निमोनिया और डायरिया जैसी सामान्य समस्याएं थीं मगर परिजन तांत्रिकों के फेरे में झाड़-फूंक कराते रहे जिसमें 20 दिनों में चार बच्चों की जान चली गई।
विज्ञापन
खंडवा के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डीएस चौहान ने कहा कि बीमार बच्चों के परिजन उन्हें अस्पताल के बजाय तांत्रिक के पास लेकर गए और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
डॉ. चौहान के अनुसार उनकी टीम ने दो बच्चों को इंदौर भेजा जिनमें से एक को निमोनिया और दूसरे को पीलिया की समस्या थी मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतकों में रेणुका, निलकेश, अभिषेक और रघुवीर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया था। गांव के बच्चों में गले में सूजन, टांसिल्स, उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत पाई गई है। दो बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद विभाग सतर्क हुआ है। बच्चों का इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आशा कार्यकर्ता व एएनएम के माध्यम से अन्य बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बच्चों की मौत से दहशत
तेज बुखार व गले में संक्रमण से गांव में बच्चों की मौत से दहशत है। जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनके नाम अजय पुत्र मुकेश पाटिल (9) व अभिषेक पुत्र अशोक (11) हैं। उन्हें गले में सूजन के साथ ही खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। तेज बुखार भी था।
