{"_id":"642832df7523faccef0acf88","slug":"four-people-drowned-in-chhindwara-who-went-for-a-picnic-at-deorani-dai-dam-three-youths-died-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: देवरानी दाई डैम पर पिकनिक मनाने गए चार लोग डूबे, तीन युवकों की मौत, युवती की जान बचाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: देवरानी दाई डैम पर पिकनिक मनाने गए चार लोग डूबे, तीन युवकों की मौत, युवती की जान बचाई गई
Sat, 01 Apr 2023 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Apr 2023 07:40 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के परासिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे देवरानी दाई पर्यटन स्थल के पास बने डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। इस दौरान गोताखोरों की मदद से एक युवती की जान बचा ली गई है। चारों लोग डैम के पास पिकनिक मनाने गए थे, इसी दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गए चार लोग देवरानी दाई नदी में डूबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में देवरानी दाई पर्यटन स्थल पर बने डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान एक युवती की जान बचा ली गई है। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। यह घटना परासिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास घटी।
विज्ञापन
परासिया टीआई केवल सिंह परते के मुताबिक, चांदामेटा के कोल मोहल्ला में रहने वाले मालवीय परिवार के बच्चे छिंदवाड़ा के कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए देवरानी दाई डैम गए थे। जहां नहाने के दौरान पत्थर पर काई होने के कारण उनका पैर फिसल गया। इस दौरान एक को बचाने के चक्कर में चारों डूब गए। इनमें से छिंदवाड़ा निवासी ऋतिक मालवीय, चांदामेटा निवासी स्नेहा निर्मलकर और छिंदवाड़ा के पवन रजक की मौत हो गई, जबकि गोताखोरों की मदद से एक लड़की की जान बचा ली गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल टीआई केवल सिंह परते अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल डायल हंड्रेड की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Four people drowned in Deorani Dai river
