{"_id":"5ec4e9318ebc3e9088556e27","slug":"four-month-old-innocent-girl-cured-from-coronavirus-in-bhopal-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: चार महीने की मासूम बच्ची ने दी कोरोना वायरस को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: चार महीने की मासूम बच्ची ने दी कोरोना वायरस को मात
Wed, 20 May 2020 02:13 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 May 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चार महीने की एक बच्ची ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है। उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल से मंगलवार को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वह एम्स भोपाल में भर्ती सबसे कम उम्र की कोविड-19 संक्रमित मरीज थी।
विज्ञापन
एम्स भोपाल के अपर चिकित्सा अधीक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. लक्ष्मी प्रसाद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को एम्स भोपाल के एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी, उनकी चार महीने की बेटी और एक सात वर्षीय बालिका सहित तीन कोविड-19 रोगियों को सफल उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान एम्स भोपाल के निदेशक प्रोफेसर सरमन सिंह इन रोगियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां उपस्थित रहे। प्रसाद ने बताया कि सिंह ने शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी जिससे समस्त स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
प्रसाद ने बताया कि एम्स भोपाल में कोविड-19 के अब तक कुल 149 रोगियों को भर्ती किया गया है, जिनमें से 70 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले एम्स भोपाल में नौ मरीजों की मौत हुई है।
