फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four killed in separate accidents in Satna, employee returning from election duty crushed by bulker truck

MP News: सतना में अलग-अलग हादसों में चार की मौत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी को बल्कर ट्रक ने रौंदा

Wed, 25 Oct 2023 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

सतना में बुधवार को अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन युवक हैं, जबकि एक शासकीय कर्मचारी। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Four killed in separate accidents in Satna, employee returning from election duty crushed by bulker truck
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रीवा मार्ग पर कारगिल ढाबा के पास एक बल्कर ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर, दो बाइकों की भिड़ंत में भी एक युवक की मौत हो गई। बेला बठिया के पास एक भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सतना शहर के बाहरी छोर पर कोलगवां थाना अंतर्गत स्थित कारगिल ढाबा के पास बुधवार की दोपहर बल्कर से दबकर चुनाव ड्यूटी से लौट रहे एक शासकीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजवासी लाल मिश्रा पिता स्व. दशरथ प्रसाद मिश्रा (50) निवासी मसमासी रामनगर के रूप में हुई है। मृतक सिंचाई विभाग में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। उसकी चुनाव ड्यूटी लगी थी। बुधवार को सतना के जल संसाधन कार्यालय में इसी सिलसिले में मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमे शामिल होने वह अपने बेटे रविकांत उर्फ संजीव मिश्रा (23) के साथ बाइक से सतना आया था।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद पिता पुत्र दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। कारगिल ढाबा के पास बल्कर ने बगल से टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत पिता पुत्र नीचे गिर पड़े। बृजवासी लाल उसके पहिए के नीचे जा गिरे और बल्कर के पहिए उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गए। जबकि रविकांत कुछ दूरी पर जा पड़ा। बृजवासी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। रविकांत को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
शहर के समीपी ग्राम कैमा में भी बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत एक युवक की मौत का सबब बन गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह पिता रामकेश सिंह (26) निवासी खम्हरिया जैतवारा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक कल गांव से दशहरे का मेला देखने सतना आया था। वह रात में बरदाडीह में अपने चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर रुक गया था। बुधवार को चाचा भतीजा दोनों अलग-अलग बाइकों से गांव जा रहे थे। कैमा के पास पीछे से आ रही बाइक ने अजीत की बाइक को टक्कर मार दी।


दो युवकों ने दम तोड़ा
कोलगवां थाना क्षेत्र की बाबूपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बेला बठिया के पास भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बल्कर की टक्कर से बाइक सवार पंकज पिता जम्मू बाल्मीकि (18) निवासी संत नगर खदान बस्ती घूरडांग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकिधनराज कोल पिता मनी कोल (18) निवासी घूरडांग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में पंकज के साथी प्रिंस चौधरी पिता दीनबंधु (27) निवासी घूरडांग गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कैमा खदान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे, लौटते वक्त यह हादसा हो गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बल्कर को चालक सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed