{"_id":"5ee7988c8ebc3e42d56e783d","slug":"four-kids-feared-drowned-in-chattarpur-river-in-madhya-pradesh-search-operations-are-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : छतरपुर जिले में चार बच्चों के नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : छतरपुर जिले में चार बच्चों के नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी
Mon, 15 Jun 2020 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर (मप्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर (मप्र)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बंसिया थाना क्षेत्रांतर्गत नेहरा घाट में सोमवार को चार बच्चों के डूबने की आशंका है। लवकुश नगर इलाके के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पुराण लाल प्रजापति ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब ये बच्चे सोमवार दोपहर को इस घाट पर नहा रहे थे।
उन्होंने कहा कि नहाते समय एक बालक डूबने लगा और एक दूसरे को बचाने के प्रयास में ये चारों नदी में डूबने लगे। प्रजापति ने कहा कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी पांचवे बच्चे सात वर्षीय प्रेम सिंह ने दौड़ कर गांव वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बचाव दल द्वारा बच्चों की तलाश का काम जारी है। प्रजापति ने बताया कि इन बालकों के नाम बुंदा आदिवासी (15), दुर्जन (15), चिल्लू (12) और बाले (15) हैं। उन्होंने कहा कि दुर्जन और चिल्लू सगे भाई हैं। ये राजू सिंह आदिवासी के पुत्र हैं।
विज्ञापन
प्रजापति ने बताया कि आदिवासी समाज के ये लोग यहां जड़ी बूटियां खोजने और उनको बेचने का काम करते हैं। ये यहां हर्रई गांव में रह रहे हैं और कुछ दिनों पहले हर्रई गांव आए थे।