{"_id":"63c5375e74b57b46161b995d","slug":"four-arrested-for-leopard-hunting-in-umaria-gi-wire-seized-mp-news-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Hunting: उमरिया में तेंदुए के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जीआई तार और खूंटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Hunting: उमरिया में तेंदुए के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जीआई तार और खूंटी जब्त
Mon, 16 Jan 2023 05:09 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:09 PM IST
सार
उमरिया जिले में वन परिक्षेत्र चंदिया के पूंछी गांव के कुएं में बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले थे, जिसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया वन मंडल में हुए तेंदुए के शिकार मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विभाग की टीम मामले की लगातार जांच कर रही है। आरोपियों ने शुक्रवार को वन परिक्षेत्र चंदिया के जोगिन से लगे जंगल में तेंदुए का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया है कि शुक्रवार को वन परिक्षेत्र चंदिया के पूंछी गांव के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला था, जिसके बाद डॉग स्क्वायड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। जिसमें तेंदुए के शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले, जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जीआई तार से किया था शिकार
जांच के बाद वन विभाग ने चार आरोपियों मोती लाल कोल, सौखी लाल कोल, बिताली कोल और घिसला कोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि पांडे ने बताया कि जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अभी जांच चल रही है। खेत से खूंटी और जीआई तार को जब्त किया गया है।
