Politics: टिकट कटने पर पूर्व सिरमौर MLA उर्मलिया ने थामा AAP का हाथ; केजरीवाल के सतना कार्यक्रम में हुए शामिल
Rewa News: सिरमौर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया ने रविवार को सतना में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। राजकुमार उर्मलिया ने आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल के हाथों सदस्या ली है। उसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम में शामिल हो गए।
विस्तार
मध्यप्रदेश में रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा से विधायक रहे राजकुमार उर्मलिया ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने सतना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आप की सदस्यता ली है। बताया गया कि वर्ष 2008 में बसपा से विधायक रहे राजकुमार उर्मलिया ने आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल के हाथों सदस्या ली है। इसके बाद उर्मलिया मुख्य कार्यक्रम में शामिल हो गए।
20 अगस्त को यानी आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को एमपी के सतना पहुंचे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं। दोनों मुख्यमंत्री विंध्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने सतना पहुंचे। एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां करीब एक हजार कार्यकर्ताओं से केजरीवाल ने संवाद किया है।
सतना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
कार्यक्रम में एमपी की अध्यक्ष और सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल तथा प्रदेश प्रभारी दिनेश चड्ढा के अलावा रीवा संभाग के तमाम नेता भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने 10 गारंटी दी हैं। उन्होंनेन कहा कि एक मौका केजरीवाल को दें। हम मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर देंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बसपा ने सिरमौर से पूर्व डीएसपी वीडी पांडेय को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
