फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former minister Deepak Joshi attacked BJP, said- If there is an Olympics of lies, Shivraj can be gold medalist

MP News: पूर्व मंत्री दीपक जोशी का भाजपा पर हमला, कहा- झूठ का ओलंपिक हो तो शिवराज हो सकते हैं गोल्ड मेडलिस्ट

Sun, 24 Sep 2023 08:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:49 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने भाजपा से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी और कमलनाथ के सामने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर हमले शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
Former minister Deepak Joshi attacked BJP, said- If there is an Olympics of lies, Shivraj can be gold medalist
सतना में दीपक जोशी ने भाजपा पर हमला बोला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी शनिवार को सतना प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन की बातें करने वालों को गाय नहीं चीतों की चिंता है। उन्होंने सीएम शिवराज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कहीं झूठ का ओलंपिक हो तो शिवराज उसमे गोल्ड मेडलिस्ट बन सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में दीपक जोशी ने भाजपा से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी और कमलनाथ के सामने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर हमले शुरू कर दिए। जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह जुमलेबाजी करते हैं। उनका कोई विजन नहीं है। जो काम शिवराज 30 महीने में नहीं कर सके वो कमलनाथ ने तीन मिनट में कर दिया। मेरा दुर्भाग्य था कि पहले मैं उनसे नहीं मिला। मेरे पिता के प्रति उनमें संवेदना थी। शिवराज सरकार घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही है, सरकार के पास पैसे नहीं है। लगातार कर्ज लिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश पर सवा 4 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ चुका है, लेकिन घोषणाएं बंद नहीं हो रहीं। जोशी ने कहा कि शिवराज सरकार पढ़ाई नहीं कराना चाहती सिर्फ बिल्डिंगें बनाना चाहती है इसलिए सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन गए हैं लेकिन वहां शिक्षक-फैकल्टी नहीं हैं। किसी भी काम को करने के लिए यह नहीं देखा जाता कि जनता को इसका कितना फायदा होगा बल्कि ये देखा जाता है कि इसमें खरीदी कितने करोड़ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन और उसके नेताओं के बयान पर जोशी ने कहा कि स्टालिन ने जो बात कही वो उन्होंने अपने यहां की स्थानीय राजनीतिक स्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कही। कांग्रेस अगर सनातन की विरोधी होती तो कमलनाथ प्रदेश में इतनी गौ शालाएं न बनवाते। भाजपा बात सनातन की करती है लेकिन गौ शालाएं भाजपा के शासन में बंद हो गईं। गौ वंश सड़क पर बे मौत मर रहा है और भाजपा गायों की बजाय चीतों की चिंता कर रही है। कांग्रेस ने सनातन की अवधारणा पर काम किया, लेकिन राजनीति को जाति और धर्म मे किसने बांटा? आज अलग-अलग जातियों की पंचायत कौन बुला रहा है? उन्होंने सवाल उठाया कि समझ में नहीं आता कि मोदी जैसा पीएम भी क्या चीतों से देश चलाना चाहता है?


पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मप्र में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है। किसी के कोई काम नहीं हो रहे। जनता परेशान है। अधिकारी-कर्मचारी में डर और भय का माहौल है। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि भाजपा में अब जनसंघ के वक्त के लोग तो नहीं ही हैं। 80-90 के दशक वाले लोग भी भाजपा के साथ अब नहीं है।वे अपने को कुंठित महसूस कर रहे हैं क्योंकि पार्टी अब वो पार्टी रही ही नहीं जिसमें वे जुड़े थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी आने वाले समय में उनके जैसे कई और लोग भी भाजपा से अलग होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed