फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former Madhya Pradesh minister jai bhan singh pawaiya invited for Ram temple land worship

अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया को भी निमंत्रण 

Wed, 29 Jul 2020 12:22 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former Madhya Pradesh minister jai bhan singh pawaiya invited for Ram temple land worship
jai bhan singh pawaiya - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौर में जय भान सिंह पवैया बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक थे। वह बहुत आक्रमक उग्र और तेजतर्रार नेता थे। 

विज्ञापन


वहीं ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नसीहत दी है कि राजधर्म निभाएं और सबसे पहले कोरोना से मुक्ति दिलवाएं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनाए जाने से हमें कोई आपत्ति नहीं है परंतु भगवान की जन्मस्थली में गर्भगृह के आग्नेय कोण में भगवान के  बालरूप की स्थापना की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


शास्त्रोक्त विधि-विधान से इसका निर्माण होना चाहिए। तो ऐसे में सरकार असली समस्या से लोगों का ध्यान भटकाते हुए अशास्त्रीय रीति से शिलान्यास करने जा रही है। यह कार्य तो देवोत्थान एकादशी के उपरांत उचित मुहूर्त देखकर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक तो देवशयन के समय में बिना मुहूर्त के ही मंदिर का निर्माण आरंभ करा रहा और दूसरी ओर कोरोना महामारी से पीड़ित देश से हर्ष प्रदर्शित करने के लिए दीपोत्सव मनाने का सरकार भी आदेश जारी कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण पूरे देश पर हावी है। लोग विपत्ति में हैं। जब प्रतिदिन पीड़ितों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है तो बजाय स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लोगों से उत्सव मनाने की अपील करना उचित नहीं है। साथ ही कहा कि जिस घर में कोरोना से कोई भी व्यक्ति संक्रमित होगा या मरा होगा वह कैसे दीप जलाकर हर्ष मनाएगा।

राम मंदिर की नींव में नहीं रखा जाएगा टाइम कैप्सूल: चंपत राय

राम मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल रखने की खबरों को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आधारहीन बताया है। राय ने कहा, पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के दौरान नींव में टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबरें झूठी हैं। ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हालांकि एक दिन पहले सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने टाइम कैप्सूल रखने की बात स्वीकारी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि फिलहाल उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

इससे पहले, ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने रविवार को कहा था कि राम जन्मभूमि से जड़े तथ्य व इतिहास को समेटे टाइम कैप्सूल को निर्माण साइट से कई हजार फीट नीचे लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद नहीं हो। ट्रस्ट के दलित सदस्य चौपाल ने कहा कि देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की मिट्टी और नदियों का पानी भूमि पूजन के लिए अयोध्या लाया जाएगा।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed