{"_id":"5d5cd3788ebc3e6c93520aad","slug":"former-madhya-pradesh-chief-minister-kailash-joshi-s-health-deteriorated-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Wed, 21 Aug 2019 11:42 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
कैलाश जोशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ गई है। जोशी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ी थी तब सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका हाल जाना था।
बता दें कि सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने।
विज्ञापन
आपातकाल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद दिनांक 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।
विज्ञापन
