फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CM's letter to Shivraj: Kamal Nath in support of OBC candidates for MP teacher recruitment, demanding appointment

पूर्व CM का शिवराज को पत्र: MP शिक्षक भर्ती के ओबीसी आवेदकों के समर्थन में कमलनाथ, नियुक्ति देने की मांग

Tue, 05 Apr 2022 05:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित ओबीसी के आवेदकों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने शिवराज से ओबीसी के आवेदकों को नियुक्ति देने की मांग की है।

विज्ञापन
Former CM's letter to Shivraj: Kamal Nath in support of OBC candidates for MP teacher recruitment, demanding appointment
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित ओबीसी के आवेदकों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने शिवराज से ओबीसी के आवेदकों को नियुक्ति देने की मांग की है।  
विज्ञापन

विज्ञापन


 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 2018 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और कोरोना के कारण भर्ती में देरी हुई। कमलनाथ ने लिखा कि इसी परीक्षा के कुछ विषयों में चयनित उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की नियुक्ति नहीं हो सकी। इस संबंध में ओबीसी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया, जिसके अनुसार शिक्षकों की नियुक्तियों में एक बड़ी विसंगति यह है कि कुछ विषयों के चयनित आवेदकों को नियुक्ति में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के स्थान पर 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष पदों पर नियुक्ति को स्थगित रखा गया है। आवेदकों की तरफ से बताया गया कि 11 अन्य विषयों में अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित करीब 1400 आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि संवेनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक पहल कर शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed