फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   former CM of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan did not answered questions on MLA Akash

विधायक आकाश विजयवर्गीय के मामले में सवालों का जवाब देने से कतराए शिवराज सिंह

Thu, 27 Jun 2019 09:51 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 27 Jun 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
former CM of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan did not answered questions on MLA Akash
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के कर्मचारी को बल्ले से पीटने के मामले में सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। विधायक आकाश के बयान कि 'आवेदन, निवेदन फिर दे दनादन' की बात पर शिवराज ने विषय बदलते हुए कहा कि आज वह सदस्यता के काम से महाराष्ट्र में थे, कल तेलंगाना में था।उन्होंने कहा कि आकाश ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है, इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना है। 

विज्ञापन


इससे पहले आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत अर्जी  को सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है। विधायक को 11 जुलाई तक जेल में रहना होगा। 

विज्ञापन

यह था मामला

इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को बल्ले से एक निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी थी। निगम अधिकारी एक जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे थे। तभी आकाश से उनकी बहस हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने बल्ले से कर्मचारी की पिटाई कर दी। जिस मकान को लेकर विवाद हुआ था उसे ढहाने का आदेश पिछले साल शिवराज सरकार ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed