फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CM KamalNath targets Shivraj government, said- only announcements have developed in 18 years

मप्र उपचुनावः पूर्व सीएम कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना, बोलें- 18 साल में सिर्फ घोषणाओं का विकास हुआ

Sat, 23 Oct 2021 08:19 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 08:19 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि रैगांव ने पिछले 35 वर्षों से भाजपा का साथ दिया है। मैं तो शिवराज सिंह से कहना चाहता हूं कि आप तो उन 35 वर्षों का हिसाब दे दीजिए कि रैगांव में भाजपा ने क्या विकास किया?

विज्ञापन
Former CM KamalNath targets Shivraj government, said- only announcements have developed in 18 years
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने 18 वर्षों के दौरान विकास के नाम पर झूठ बोलकर, झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए। शिवराज सरकार के 18 वर्षों में यदि किसी का विकास हुआ है तो सिर्फ घोषणाओं का।  
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को रैगांव विधानसभा के शिवराजपुर और भरजुना में अपनी चुनावी रैलियां की। सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, एनपी प्रजापति, लखन घनघोरिया समेत अन्य नेता मौजूद थे। रैगांव विधानसभा के उपचुनाव में 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि रैगांव ने पिछले 35 वर्षों से भाजपा का साथ दिया है। मैं तो शिवराज सिंह से कहना चाहता हूं कि आप तो उन 35 वर्षों का हिसाब दे दीजिए कि रैगांव में भाजपा ने क्या विकास किया? आप अपने 18 वर्ष का भी हिसाब दे दीजिए कि आपने क्या किया? भाजपा सिर्फ झूठ बोलने व गुमराह करने की राजनीति करती है। हमसे 15 माह का हिसाब मांगते हैं और खुद अपने 18 साल का हिसाब नहीं देते है। हम तो अपने 15 माह का हिसाब देने को तैयार हैं। पहले, आप अपने 18 वर्ष का हिसाब जनता के सामने पेश कीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सभाओं में आने वाली भीड़ को किया टारगेट 
कमलनाथ ने इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभाओं में आने वाली भीड़ को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सभाओ में यही अंतर है कि हमारी सभाओं में लोग लाए नहीं जाते, खुद चलकर आते हैं। भाजपा भाजपा की सभाओं में सरकारी अधिकारियों को टारगेट देकर लोग बुलाए जा रहे हैं। मैं भी मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं, लेकिन मैंने कभी इस सिस्टम को नहीं अपनाया। मैं तो शुरू से ही यह चाहता हूं जो लोग आए, वह दिल से आएं। मैंने कभी सरकारी भीड़ के सिस्टम को नहीं अपनाया।


किसान दर-दर भटकने को मजबूर
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमें कैसा प्रदेश सौंपा था, जो किसानो की आत्महत्याओं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार में देश में नंबर वन था। हमारी सरकार ने सतना जिले में 47 हजार किसानों का पहले चरण में कर्ज माफ किया। खुद शिवराज सरकार ने विधानसभा में इसे स्वीकारा है। हमने पहले चरण में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। भले ही आज यह सभाओं में झूठ बोलते रहे लेकिन सच्चाई रिकॉर्ड पर है। हमने डिफॉल्टर ही नहीं चालू खाते वाले किसानों का भी कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed