फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CM Digvijay Singh made serious allegations against BJP, said that poor Muslims throw stones by giving money to boys

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाए आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं, रामेश्वर शर्मा ने बताया जिन्ना की औलाद

Wed, 27 Apr 2022 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नीमच में पत्रकार वार्ता में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाते हैं।

विज्ञापन
Former CM Digvijay Singh made serious allegations against BJP, said that poor Muslims throw stones by giving money to boys
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि BJP के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन तथ्यों की जांच उन्होंने नहीं कराई है। जल्द ही जांच भी करवाएंगे। दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है।  
विज्ञापन


भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आपने (दिग्विजय) हिंदू-मुसलमान की खाई को और गहरा कर दिया है। तुम जिन्ना की औलाद बनकर इस देश में ऐसा कर रहे हो। जो तथ्य आपने चेक नहीं किए, तब बोल क्यों रहे हैं? क्या दस साल का मुख्यमंत्री ऐसे ही रहे हैं? बिना तथ्य चेक किए मस्जिद का फोटो डाल दिया। बिना तथ्य चेक किए मुसलमानों पर आरोप लगा दिए। दिग्विजय सिंह, सुधर जाओ। पाकिस्तान के साथ तुम्हारी चैट पकड़ी गई है। जाकिर नाइक के साथ तुम्हारी दोस्ती सामने आ चुकी है। तुम आतंकवादियों को पाल-पोस रहे हो। 
विज्ञापन

 




पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। उन्होंने एक दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह जनजागरण रैली में शामिल हुए। इस दौरान मोड़ी माता के दर्शन भी किए। कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन हिंसा को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है। साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे ख़तरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।" वहीं,खरगोन हिंसा को लेकर उनके गलत फोटो पोस्ट करने को लेकर बीजेपी ने उन पर एफआईआर दर्ज कराई है।





नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए और अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं। आपने एक बात तो स्पष्ट कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने पैसे लेकर पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा कहते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, लेकिन एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र माह में अच्छा नहीं किया।

विश्वास सारंग बोले- दिग्विजय की अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर। इसी वजह से वे रोजाना अर्नगल बातें करके समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। इतना वरिष्ठ नेता धर्म को धर्म से लड़ाने की बात कर रहा है। उनके कहने का मतलब है कि मुसलमान बिकाऊ हैं। उन्होंने एफआईआर होने के डर से बयान वापस भी ले लिया। बिना तथ्य के आरोप लगवा रहे हैं। भाजपा समाज को तोड़ती नहीं, बल्कि जोड़ने वाली पार्टी है। दंगा करना और करवाना कांग्रेस का काम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed