{"_id":"5c4e7e6dbdec223c46438250","slug":"former-bjp-cm-babulal-gaur-said-thinking-on-congress-offer-bhopal-ticket-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले गौर- कांग्रेस की पेशकश न तो अभी ठुकराई है न स्वीकार किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले गौर- कांग्रेस की पेशकश न तो अभी ठुकराई है न स्वीकार किया
Mon, 28 Jan 2019 09:30 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
बाबूलाल गौर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह की पेशकश को न तो स्वीकार किया है और न ही ठुकराया है। इसके अलावा गौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना वादा निभाने की मांग भी की है।
भाजपा के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर ने रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। गौर का कहना है कि सिंह की इस पेशकश पर उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। वे अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं।
दूसरी तरह बाबूलाल गौर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में गौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना वादा निभाने की मांग कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में बाबूलाल गौर कह रहे हैं कि जब पीएम मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आए थे, तब उन्होंने कहा था कि 'बाबूलाल गौर, एक बार और'।
विज्ञापन
वीडियो में गौर एक गाना गाते हुए सुने जा सकते हैं, "जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।" इसके बाद वे "तुमको मुझे टिकट देना पड़ेगा" कहते सुने जा सकते हैं।
बाबूलाल गौर के इस बयान को भोपाल लोकसभा सीट के टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बारे में गौर ने बताया कि भाजपा में टिकट मांगी नहीं जाती। बल्कि सर्वे के आधार पर जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाता है।