फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Forgery in PM housing scheme in bhopal madhya pradesh

मध्यप्रदेश: घर तैयार लेकिन छत गायब, पीएम आवास योजना में गोरखधंधा

Tue, 28 Nov 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Forgery in PM housing scheme in bhopal madhya pradesh
पीएम आवास योजना के तहत बना मकान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा। राज्य के कई जिलों में तैयार घर बन जाने की तस्वीर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, लेकिन जमीनी सच्चाई ये है कि उनमें से बहुत से मकानों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जालसाली का आलम जानकर आप चौंक जाएंगे। सरकार की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन अधूरे मकानों के सामने की दीवार को खड़ा कर उसमें पुताई कर दी गई और लाभार्थियों के नाम लिखकर उसके फोटो खींचकर निर्माण कार्य पूरा दिखा दिया गया। इस बिनाह पर सरकार से तीन किस्तों का भुगतान भी करा लिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव रहे आरएस जुलानिया की सख्त कार्यप्रणाली के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा नहीं थमा। ऐसी अनेक मिसालें हैं जो पीएम आवास योजना में चल रहे गोरखधंधे की पोल खोलते हैं। 
विज्ञापन


ये गोरखधंधा चल रहा है मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर जनपद पंचायत के गढ़ी क्षेत्र में। सरकारी रिकॉर्डों की माने तो यहां सैकड़ों मकानों का निर्माण हो चुका है लेकिन असल में उनके छत नहीं बने हैं। ऐसे मकान भी हैं जिनकी नींव अभी खुदना बाकी है लेकिन सरकारी कागजों में वे बनकर तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उकवा पौण्डी और पाण्डूतला ग्राम पंचायत समेत ज्यादतर पंचायतों में मकान बनाए जा रहे हैं जिनमें सिर्फ रंग-बिरंगी दीवारें खड़ी हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन निर्माणों का निरीक्षण कर लिया है।


कुकर्रा ग्राम पंचायत में ऐसे मकान भी हैं जो कागजों में बनकर तैयार हैं और जो कबाड़ रखने और मवेशी बंधने के काम आ रहे हैं। 

मीडिया से बात करते हुए बैहर जनपर सीईओ पुष्पेन्द्र व्यास ने कहा कि वे पीएम आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में हो रहे गड़बड़झाले से वे अनजान हैं और इसकी जानकारी उन्हें मीडिया से ही मिल रही है। वे इस मामले की जांच करवाएंगे। वहीं बालाघाट जिला पंचायत की सीईओ मंजूषा राय ने भी इस गोरखधंधे की जानकारी लेने और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed