{"_id":"5ece49d6c73760024d24d8fb","slug":"forest-worker-died-in-atack-of-leopard-in-hoshangabad-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में तेंदुए ने सो रहे वनकर्मी पर किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में तेंदुए ने सो रहे वनकर्मी पर किया हमला, मौत
Wed, 27 May 2020 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, होशंगाबाद
पीटीआई, होशंगाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा बाघ अभयारण्य (एसटीआर) की मटकुली रेंज में मंगलवार-बुधवार की रात एक तेंदुए ने सोते हुए वनकर्मी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसटीआर के उप निदेशक अनिल शुक्ला ने बुधवार को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर मटकुली रेंज की कुकरा बैरियर पर मंगलवार-बुधवार की रात हुई।
विज्ञापन
वन विभाग का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी धन्नालाल मर्सकोले कुकरा नाके पर दो अन्य श्रमिकों के साथ सो रहा था तभी तेंदुए ने मर्सकोले पर हमला कर दिया।
शुक्ला ने बताया कि हमले में मर्सकोले गंभीर रुप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान वहीं सो रहे दो अन्य श्रमिकों ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
एसटीआर अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है और जल्द ही उन्हें चार लाख रुपए और दिए जाएंगे।
